सारंगढ़: थाना डोंगरीपाली पुलिस द्वारा एमवी एक्ट कार्यवाही दौरान एक चोरी का मोटर साइकिल पकड़ा गया।
आरोपी नईमिश उग्रे पिता राजकिशोर उग्रे उम्र 32 वर्ष साकिन डोंगरीपाली थाना डोंगरीपाली से चोरी की एक हीरो होण्डा सीडी डिलक्स वाहन कमांक सी०जी० 28 9604 को जप्त किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर,अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है इसी क्रम में थाना प्रभारी ए के बेक के नेतृत्व में आज दिनांक 10.07.2023 को हमराह एम व्ही एक्ट की कार्यवाही दौरान दुपहिया वाहन हीरो होण्डा सीडी डिलक्स वाहन कमांक सी०जी० 28 9604 के चालक नईमिश उग्रे पिता राजकिशोर उग्रे उम्र 32 वर्ष साकिन डोंगरीपाली थाना डोंगरीपाली को रोक कर पुछताछ कर वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जो गोल मोल जवाब दिया संतोषप्रद जवाब नही देने पर चोरी की गाड़ी होने की आशंका पर गवाह के समक्ष आरोपी के द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर पृथक से पुछताछ किया गया जो आरोपी का कृत्य धारा 41 (1-4) जा.फौ. धारा 379 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर मोटर सायकल होण्डा सीडी डिलक्स वाहन क्रमांक सी०जी० 28 9604 किमती करीबन 10.000 हजार रूपय को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को दिनांक 10.07.2023 के 12:45 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा।

- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




