बिलासपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में एआरटी (दुर्घटना रिलीफ़ ट्रेन रखने की जगह) में एक व्यक्ति ने कोच की खिड़की फंदे से लटक गया। सुबह गश्त के दौरान आरपीएफ ने नजर पड़ी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
स्टेशन मास्टर के मेमो के आधार पर जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची। अज्ञात व्यक्ति अपनी शर्ट को ही फंदा बनाकर फांसी में लटका हुआ था। मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना देररात की हो सकती है। यार्ड ड्यूटी में तैनात आरपीएफ का जवान सर्चिंग करते हुए एआरटी पहुंचा। वह जांच कर ही रह था कि उसकी नजर ट्रेन के एक कोच में फंदे पर लटकती लाश पर पड़ी । जवान हैरान रह गया। उसने इसके जानकारी आरपीएफ कंट्रोल के अलावा आरपीएफ पोस्ट में दी।
इसके बाद आरपीएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची। इस बीच उन्होंने अन्य लोगो की मदद से शव को नीचे उतारा और पहचान के लिए साक्ष्य ढूंढने लगे। लेकिन, उन्हें ऐसी कोई भी चीजें नहीं मिलीं, जिससे यह पता चलता कि शव किसका है।
जांच के दौरान यह भी जानने का प्रयास किया गया कि सुसाइड है या हत्या। हालांकि मृतक के शरीर मे किसी तरह चोट के निशान नहीं मिले। इसलिए इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है। मृतक ने अपनी ही शर्ट की एक बाह को ट्रेन के कोच की खिड़की में बांधी और दूसरी बाह को गले मे लपेटकर जान दे दी। पंचनाम के बाद शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्वजन की जानकारी नहीं मिलने पर जीआरपी ने ही अन्तिमसंस्कार किया।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
