बस्तर के कोड़ेनार इलाके में NH 30 पर डीजल से भरा टैंकर पलट गया. टैंकर पलटते ही डीजल लूटने की होड़ मच गई. इस घटना से नेशनल हाइवे में घंटो तक जाम लगा रहा. देखते ही देखते आसपास के लोगों ने अपने पास रखे बर्तन, जर्किंग, डिब्बे सभी लेकर वाहन के पास पहुंचे, डीजल लूटने की होड़ मच गई.
इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन आसपास के लोगों ने और राहगीरों ने हजारों लीटर डीजल लूट लिया. कोड़ेनार के पास अंधा मोड़ होने के चलते वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके बाद डीजल लूटने की होड़ मच गई.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
