मुंगेली. जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में जहरीले कोबरा सांप और उसके 19 बच्चे मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. सांप के 25 अंडे भी मिले हैं. यह मामला धरमपुरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का है.
दरअसल, सहायिका शुक्रवार को आगनबाड़ी केंद्र खोलने गई थी. इसके बाद दरवाजा खोलने पर उसकी नजर सांपों पर पड़ी. एक साथ इतने सारे सांप देखकर वह डरकर भाग गई और उसने गांव वालों को जानकारी दी.
सूचना मिलने पर आंगनबाड़ी केंद्र से सांपों को निकालने रेस्क्यू टीम पहुंची. आंगनबाड़ी की सतह तोड़कर सांपों को रेस्क्यू किया गया.


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
