रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आने वाले हैं. भाजपा नेता प्रधानमंत्री के स्वागत और उनके कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी है. PM MODI की सभा साइंस कॉलेज मैदान पर हो सकती है. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी और राजेश मूणत ने आज सभा स्थल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद थे. चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें वो केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताएंगे.
जानकारी के मुताबिक मोदी भिलाई के कुटेलाभाठा में आईआईटी का लोकार्पण कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
