रायगढ़ शहर में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक दुकान के शटर में बुधवार को एक अजगर घुस गया। दुकान संचालक ने मामले की जानकारी सर्प मित्र के सदस्यों को दी, जिसके बाद उन्होंने अजगर का रेस्क््यू कर उसे जंगल ले जाकर छोड़ा गया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को चक्रधर नगर क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब चाकलेट बिस्किट की दुकान भवानी शॉप में दुकानदार विष्णु ने एक विशालकाय अजगर को देखा। दुकान में अजगर घुसने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद दुकान संचालक विष्णु ने सर्प मित्र टीम को मामले की जानकारी दी। सर्प मित्र टीम के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

