सैनिक स्कूल अंबिकापुर में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई. छात्र ने 6 दिन पहले ही एडमिशन लिया था. जानकारी के अनुसार, सैनिक स्कूल प्रबंधन ने गंभीर हालत में छात्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया था.
जहां जांच के बाद डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया. हालांकि, पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

वहीं जब छात्र के मौत की जानकारी मीडिया को मिली तो प्राचार्य ने वीडियो बनाने से रोकते हुए कैमरा छीना. साथ ही बदसलूकी भी की. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृत छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे. छात्र की मां का कहना है कि, यदि मेरे बेटे की तबियत 2 दिन से खराब थी तो उन्हें सूचना क्यों नहीं दी गई.
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सैनिक स्कूल संचालित है. यहां देशभर के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. 6 दिन पूर्व बिलासपुर निवासी 12 वर्षीय छात्र ऋषभ डहरिया ने 6वीं कक्षा में एडमिशन लिया था. बुधवार की सुबह नाश्ते के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही वह अचेत हो गया ।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
