सारंगढ़। पिछले एक महीने से भीषण गर्मी तथा दिन में लू के थपेड़े झेलने के बाद शनिवार की रात्रि से शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार की शाम तक भी जारी रहा। जून के अंतिम सप्ताह में पहली बार हुई झमाझम बारिश होने से लोग उमस भरी गर्मी से राहत ली तो किसानों के सामने खेती किसानी को लेकर जो चिंता थी वह दूर होती दिखी क्योंकि किसान बारिश को लेकर आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। बारिश से जहां खेत लबालब हो गए वहीं गलियों में पानी भर जाने क कारण निकासी की समस्याओं के चलते आवागमन में परेशानी हुई तो वही रविवार की सुबह से ही लोग पानी निकासी की समस्याओं को दुर करते देखे गए।


छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून के देरी से आने की वजह से खेती किसानी कार्य पिछड़ गया हे। किंतु शनिवार की रात से झमाझम बारिश हो रही है जिससे खेत खलिहान तर बतर हो गया ओर जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। दिन भर हुई झमाझम बारिश के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे ओर मानसून की पहली बारिश का
मजा लेते रहे। वही झमाझम बारिश के कारण बिजली की आंख मिचोली भी देखी गई। शनिवार की रात्रि से गुल हुई बिजली रविवार को कुछ ही घंटों के लिए आया ओर उसके बाद पुनः बंद हो गया।

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों में आने वाले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
