कोरबा। एक बाइक सवार पर 11 केवी तार टूटकर गिर गया। इस घटना से बाइक में आग लग गई और बाइक सवार भी चपेट में आकर जिंदा जल गया।
करतला विकासखंड अंतर्गत नोनबिर्रा से लगे ग्राम सेन्द्रीपाली का निवासी ताराचंद अग्रवाल पूजा के लिए फूल तोड़ने निकला था कि सड़क पर ही उसके ऊपर 11केवी का करंट प्रवाहित तार टूट कर गिर गया।
तार उसके बाइक से होते हुए गीली जमीन को भी छू गया जिससे करंट का प्रवाह जमीन के साथ उसके बाइक और शरीर पर हो गया।

बाइक जलने लगी और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से ताराचंद भी जिंदा जल गया और घटनास्थल पर ही ही उसके दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
ग्रामीणों का कहना है कि तार काफी दिनों से नीचे झूल रहा था इसकी शिकायत बिजली विभाग में की गई थी इसके बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया और अंततः एक व्यक्ति की जान चली गई।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
