भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिस्ट स्थानों की यात्रा के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन का भी मौका देता है.अब इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए किफायती पैकेज लॉन्च किया है.
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) से आपको स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा दर्शन के लिए ले जाया जाएगा.
पूरे पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति किराया 19,300 रुपये से शुरू है. इस यात्रा की शुरुआत मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन से होगी. इसके अलावा यात्री जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, शुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर और रतलाम स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. इस यात्रा की शुरुआत 18 जुलाई, 2023 को होगी.

टूर पैकेज की खास बातें
पैकेज का नाम- 7 Jyotirling Yata By Bharat Gaurav Train (NZBG21)
डेस्टिनेशन कवर- द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिरडी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे और केवड़िया
टूर की अवधि- 11 दिन/10 रात
ट्रैवलिंग मोड- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
मील प्लान- ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
प्रस्थान की तारीख- 18 जुलाई, 2023
कितना लगेगा किराया?
कैटेगरी के मुताबिक टूर पैकेज के लिए टैरिफ अलग-अलग होगा. अगर स्लीपर में सफर करते हैं तो आपको 19,300 रुपये प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे. अगर थर्ड एसी में सफर करते हैं तो 31,500 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा.
इन जगहों पर घूमाया जाएगा-
द्वारका- द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका मंदिर और नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर.
सोमनाथ- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर.
नासिक- त्र्यंबकेश्वर शिव ज्योतिर्लिंग मंदिर.
शिरडी- शिरडी मंदिर
औरंगाबाद- घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर
परली- परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
परभणी- औंधा नागनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
पुणे- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर
केवड़िया- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
