मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सीहोर के भैरूंदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में बड़ी घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 4% की वृद्धि की है। संभावना है कि जल्द ही इस संबंध मे आदेश जारी किए जाएंगे। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 कर्मचारियों को मिलेगा। अब कर्मचारियों को जल्द केंद्र के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

सीएम शिवराज ने की डीए बढ़ाने की घोषणा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों का महँगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाएगा। अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महँगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त किया जाएगा। सीएम चौहान आज सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के ग्राम गिल्लौर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह समारोह को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के डीए बढ़ाने का ऐलान किया।
कर्मचारियों को मिलेगा 42 फीसदी डीए का लाभ
दरअसल, केन्द्र की तर्ज पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। केन्द्र के साथ अन्य राज्यों द्वारा पहले ही बढ़ोत्तरी की जा चुकी है और अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों के डीए में भी 4% वृद्धि होगी, जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान 42 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 10000 तक वृद्धि देखने को मिलेगी।इससे सरकारी खजाने पर करीब 160 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान है।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

