रांची : झारखंड के विभिन्न हिस्सों में जारी तेज गर्मी एवं लू के चलते आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को अब बुधवार तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं जबकि कक्षा नौ से बारहवीं तक सुबह सात से ग्यारह बजे तक कक्षाएं चलेंगी। पहले कक्षा आठ तक विद्यालयों को 17 जून तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे।

राज्य के विद्यालयीय शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के. रवि कुमार ने आज जारी नए निर्देश में सभी सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों को 21 जून तक कक्षा आठ तक की कक्षाएं बंद रखने के आदेश दिए हैं। नए आदेश में कक्षा नौ से बारहवीं तक विद्यालयों को सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक सामान्य संचालन की छूट दी गई है।
इस बीच, राज्य के मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा और पूरे राज्य में कम से कम दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग, रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में कम से कम 20 जून तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में मानसूनी वर्षा अगले दो से तीन दिन में कभी भी शुरू हो सकती है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
