झारखंड के गढ़वा जिले में चीना थाना क्षेत्र स्थित पाल्हे गांव के पथरपनिया जंगल से बरामद शव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. महज 48 घंटे के अंदर पुलिस ने इस कुख्यात मामले को सुलझा लिया है.

इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार किया है. इस घटना ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को फिर से कंलकित किया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.
शव दो दिन पहले बरामद हुआ
DSP रोहित रंजन सिंह ने सोमवार को चीना थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी. DSP ने बताया कि गोला कोरवा का शव 11 जुलाई को पाल्हे गांव के जंगल से बरामद हुआ था. पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन मृतक के परिवार ने हत्या का शक जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के भाई नारायण कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
दोनों के बीच अवैध संबंध थे
पूछताछ के दौरान उसने अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की बात कबूल की. घटना वाले दिन गोला कोरवा ने उन्हें जंगल में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या जैसा दिखाने के लिए उसकी बॉडी को पेड़ से लटका दिया.
जांच के दौरान, पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान, उसने भी हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली. इसके बाद, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के तहत दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है. DSP रोहित रंजन सिंह ने कहा कि पुलिस ने साइंटिफिक तरीके से सबूत इकट्ठा करके बहुत कम समय में हत्या की गुत्थी सुलझा ली.
- सारंगढ़:धरती का रहस्य! खेत के बीच अचानक धंसी जमीन, 15 फीट चौड़े विशाल गड्ढे से मचा हड़कंप… - July 15, 2026
- छत्तीसगढ़:’ये अछूत है.’ बीमार महिला को परिवार ने गांव से बाहर खेत में छोड़ा, हाथ-पैरों में हुए घाव; डॉक्टर ने बताई सच्चाई… - July 15, 2026
- 4 लाख देकर बना ”सिपाही”, 10 दिन तक रेलवे स्टेशन पर करता रहा ड्यूटी, ऐसे हुआ सनसनीखेज खुलासा… - July 15, 2026




