प्रेम में सबकुछ कर जाने को प्रेमी तैयार हो जाते हैं, फिर क्या उम्र क्या बच्चे और क्या रिश्ते नाते सबकुछ को दांव लगाने से भी कुछ लोग पीछे नहीं रहते। दरअसल तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला को एमपी से बरामद किया लेकिन जब उसे बच्चों और पति के सामने लाया गया तो उसने उन्हें पहचानने से साफ इंकार कर दिया। महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इतना ही नहीं तीन दिन उसके बच्चे हर रोज थाने जाकर मां से मिलने का प्रयास करते हैं, लेकिन महिला उनसे मिलने से इंकार कर देती है।
दरअसल, राजस्थान के जयपुर में झोटवाड़ा में गुर्जर कॉलोनी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला 6 जून को अपने पति, दो बेटी और एक बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। पत्नी के गुमशुदा हो जाने की रिपोर्ट पति ने झोटवाड़ा थाने में दर्ज कराई थी, करीब 10 दिन के प्रयास के बाद पुलिस ने महिला को मध्यप्रदेश से बरामद किया और जयपुर लेकर आई। यहां आने के बाद इस महिला ने अपने पति और बच्चों को पहचानने से भी इनकार कर दिया।
प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है महिला
महिला ने पुलिस को साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी से प्यार करती है, अपनी मर्जी से वह उसके साथ गई थी और अब उसी के साथ रहना चाहती है, लेकिन कलयुगी मां के इस हैरान कर देने वाले कदम से बच्चे मां से मिलने के लिए तड़प रहे हैं, लेकिन मां मिलने को तैयार नहीं है। पिछले 3 दिन से महिला का पति, सास-ससुर और तीनों बच्चे पुलिस थाने के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं लेकिन महिला शक्ल तक देखने को तैयार नहींं। अपनी मां का इस व्यवहार से 12 साल बेटा, 9 और 8 साल की दोनों बेटियां फफक-फफक कर रोने लगे। वहीं, उसके पति की आंखों में भी आंसू आ गए, बच्चों को बिलखता हुआ देखकर भी महिला का दिल नहीं पसीजा।
तीन साल से है अफेयर
मिली जानकारी के अनुसार महिला का प्रेमी से पिछले तीन साल से प्रेम-संबंध है, महिला के पति ने एक एनजीओ से भी संपर्क किया। समाजसेविका कमलजीत कौर ने भी थाने आकर महिला को समझाने का प्रयास किया, उसके बच्चों की दुहाई भी दी, लेकिन महिला घर वापस आने को राजी नहीं हुई। उसकी एक ही जिद है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
