सारंगढ़: नगर के कई वार्ड इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पीने के लिए तो लोग जैसे तैसे व्यवस्था कर ही ले रहे, लेकिन निस्तारी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी भरने उन्हें इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वार्डवासियों की मानें तो शहर में नल जल योजना के तहत घरों में नल लगा हुआ है, लेकिन कुछ दिन से उसमें भी पानी कम आ रहा है। नगर पालिका पानी टैंकरों के माध्यम से वार्डों में रोजाना पानी की सप्लाई कर रही है।

गर्मी के शुरुआती दिनों से ही पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोग हर वर्ष अपनी समस्याओं से शासन और नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराते हैं, लेकिन इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। गर्मी में जलस्तर कम हो जाने के कारण कई घरों के पंप सूख जाते हैं। और शहरवासियों को टैंकर के भरोसे रहना पड़ता है।
सुविधा संपन्न लोगों को तो टैंकर से पानी आसानी से मिल भी जाता है, लेकिन गरीब परिवारों की समस्या यथावत बनी रहती है। उनको अपनी दिनचर्या में जितनी जरूरत होती है, उतना पानी मिलने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के कई वार्डों में इस समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली भी पेयजल संकट का प्रमुख कारण है। बिजली की आपूर्ति में कटौती परेशानी का सबब बन रही है।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

