प्रदेश की जनता को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून कल जहां था आज भी वहीं रुका हुआ है। हालांकि, मानसून के इंतजार के बीच बस्तर संभाग में आज से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ ही प्रदेश की राजधानी रायपुर और आसपास के संभागों में बादल छाए रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के मौसम विभाग ने बताया कि जांजगीर और सक्ति के आसपास लू की स्थिति रहेगी। ऐसे में लोग आवश्यक कार्य आने पर ही घर से बाहर निकले।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सेवा, सम्मान और संस्कार का संगम बना आंगन मिलन, बैजंती लहरे की पहल की हुई सराहना… - October 6, 2026
- सिंगारपुर (जोगिडिपा) में ₹4 लाख की लागत से बनी ‘अदृश्य’ सीसी रोड, चश्मा लगाकर ढूंढ रहे ग्रामीण! - October 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा, 8 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां… - October 6, 2026
