धमतरी जिले के ग्राम अछोटी के भाटापारा स्थित तालाब में डूबकर 2 बच्चियों की मौत हो गई। शुक्रवार को नहाने गई बच्चियां गहरे पानी में चली गई थीं, जिससे उनकी ड्ूबकर मौत हो गई। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 10 साल की आस्था निर्मलकर और 13 साल की शिवानी साहू दोनों के घर आसपास ही हैं। दोनों में काफी दोस्ती थी। शुक्रवार को ग्राम अछोटी निवासी दोनों लड़कियां नहाने के लिए गांव के ही तालाब में गईं। नहाने के दौरान उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और उनका पैर भी फिसल गया। इस वजह से दोनों की डुबकर मौत हो गई है।
परिजनों और ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई, तो वे भागते हुए तालाब के पास पहुंचे और दोनों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला। परिजन दोनों को इलाज के लिए कुरूद अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके
पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
- दलित अपमान का आवाज उठाने पर भाजपा ने राहुल गांधी पर दर्ज कराई झूठी एफआईआर- ताराचंद देवांगन - September 1, 2026
- बरमकेला मे ‘जल आवर्धन’ की सौगात या खड्डों का निमंत्रण?चार महीने की ‘उम्र’ में घुटने पर आई सड़क..टैंकर फंसा तो खुली विकास की पोल, अफसरों की नींद अब भी कायम.. - September 1, 2026
- एसपी सुनील शर्मा का अपराधियों पर शिकंजा, 20 बदमाशों की परेड से बरमकेला में पुलिस का सख्त संदेश… - September 1, 2026
