रायपुर। एसआई, आरक्षकों के बाद राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले लगातार प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। इसी क्रम में 23 आईएएस ऑफिसर और 2 कलेक्टर के तबादले किए गए हैं।
संजय कुमार अलंग को बिलासपुर की जगह रायपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है । भीम सिंह को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।

आकाश छिकारा को गरियाबंद का कलेक्टर और प्रभात मलिक को महासमुन्द कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य दो अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया गया है। मनोज सोनी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार चंद्रवंशी को रायगढ़ नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
