बिलासपुर में अंबिकापुर के छात्र की हत्या करके कार सवार बदमाशों ने लाश को रायपुर नेशनल हाईवे पर छोड़ दिया और भाग गए। मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली 15 कोचिंग एकेडमी से लौटते हुए यश साहू ने आखिरी बार अपने पिता से बात की तो वह डरा सहमा लग रहा था। फिर उसने पिता से सोने जाने की बात कही। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर में मंगला के चंद्र विहार कॉलोनी में किराये के रूम में यश साहू रहता था। उसके पिता किराना का व्यवसाय अंबिकापुर में करते हैं। सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीर वायरल करके पुलिस ने छात्र की पहचान की है। CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान करके हत्यारों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अफेयर के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अब जानिए पूरा मामला…
आरोपियों ने मृतक यश साहू के मोबाइल से उसके दोस्त हार्दिक बंसल को मंगलवार शाम करीब 5 बजे फोन पर कहा, अपने दोस्त यश साहू को ले जाओ। जिसके बाद हार्दिक बंसल कुछ लोगों के साथ यश साहू को लेने आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोपियों ने काफी देर तक मृतक के दोस्तों को गुमराह करते रहे। फिर रेलवे स्टेशन के पास यश साहू का मोबाइल फेक कर चल गए।
जबकि मंगलवार की दोपहर 2 से 2.30 बजे के बीच सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिल गई थी कि, परसदा स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास युवक का शव सड़क पर पड़ा है। यानि युवक का शव फेंकने के बाद भी शाम 5 बजे उसके दोस्तों को गुमराह किया जा रहा था।

रायपुर हाईवे से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने बताया, एक कार आकर वहां रुकी थी। पहले किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद उसमें सवार लोग शव को फेंककर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने की कोशिश में जुट गई थी।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
