रायगढ़। दिल्ली में आयोजित मिसेस एशिया माडलिंग स्पर्धा 2023 में पूरे देश को महिलाएं शामिल होनें आई थीं, जिसमें रायगढ़ की अर्चना बशीर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग आफिसर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने सेकेण्ड रनरअप का अवार्ड अपने नाम हासिल किया। उनकी यह सफलता न केवल रायगढ़, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के गौरव का विषय है। इतने बड़े आयोजन में हिस्सा लेना ओर यह मुकाम हासिल करना कोई आसान बात नही है, परंतु अर्चना ने अपनी प्रतिभा के जरिये यह स्थान हासिल कर सभी को चकित कर दिया है।

अर्चना ने बताया कि इससे पहले भी वह बहुत से माडलिंग शो में जा चुकी है जिसमें दिवा रायगढ़ का टाईटल भी उन्होंने जीता है। इसके अलावा फोटोजेनिक मिस इंडिया का टेग भी उन्हें मिल चुका है। घर का काम ओर उसके बाद के साथ साथ फैशन शो जैसे बड़े आयोजन में सफलता अर्जित करना उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। दिल्ली में हो रहे इस बड़े आयोजन में पूरे देश से सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया था, उन
सभी लोगो से आगे निकल कर सकंड रनरअप का अवार्ड जीतना अपने आप म एक बहुत बड़ी बात है, जिसको अपनी कड़ी मेहनत से ओर टैलेंट के जरिए हासिल किया है, जिससे पूरा रायगढ़ ही नहीं अपितु पूरा छत्तीसगढ़ का नाम राजधानी में हुआ।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
