रायगढ़: एक ही रात में अज्ञात चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र और कपड़ा दुकान में धावा बोलते हुए हजारों का सामान उड़ाया….
रायगढ़, एक ही रात में अज्ञात चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र और कपड़ा दुकान में धावा बोलते हुए हजारों का सामान उड़ा दिया। चोरी की दोनों वारदात शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरलिया में रहने वाले चित्रसेन गुप्ता पिता निराकार गुप्ता (40 साल) अपने नवनिर्मित मकान में पत्नीचंद्रमा गुप्ता के नाम ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। इसके ठीक बगल में चित्रसेन के भतीजेविवेकानंद गुप्ता का कपड़ा
दुकान भी है। बीती रात अज्ञात चोर मकान के दरवाजे का ताला तोड़ते हुए भीतर दाखिल हुआ ओर ग्राहक सेवा केंद्र के आलमारी के लाक तोड़कर लेपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। यही नहीं, ग्राहक सेवा केंद्र से विवेकानंद के कपड़ा दुकान में घुसपैंठ करने वाले मुल्जिम ने गल्ले में रखे डेढ़ हजार तथा कपड़े वगैरह सहित काफी माल पार कर दिया। सुबह जब चित्रसेन को वारदात की भनक लगी ओर उसने ग्राहक सेवा केंद्र तथा कपड़ा दुकान का निरीक्षण किया तो खुलासा हुआ कि तकरीबन 30 हजार का सामान गायब है। ऐसे में उसने थाने की शरण लेते हुए आपबीती बताई। बहरहाल, घटना स्थल का जायजा लेने वाली चक्रधर नगर पुलिस अब अज्ञात चोर के खिलाफ भादंवि की धारा 457, 380 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हैे।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
