रायगढ़, । खरीफ सीजन के ऐन पहले सहकारी समितियों में हड़ताल प्रारंभ हो गई है। प्रबंधकों और अन्य कर्मचारियों ने सारे काम बंद कर दिए हैं। स्वाद भंडारण और जितरण प्रभावित हो सकता है। प्रदेश में हड़तालों का दौर चल रहा है। संविदा कर्मचारी, पटवारी के बाद अब समिति प्रबंधक भी आंदोलन पर उतर गए हैं। तीन सुत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर प्रबंधकों ने काम बंद कर दिया है। अभी समितियों में खरीफ के खाद का भंडारण और वितरण चल रहा है। समिति प्रबंधकों की मांग है कि सभी कर्मचारियों को नियमितिकरण का
लाभ मिले। सरकारी , समितियों में सीधी भर्ती पर रोक लगाते हुए कर्मचारियों का समायोजन किया जाए। एक जून से समितियों में
तालेबंदी कर दी गई है। समितियों में लेतन निकासी का कोई सिस्टम नहीं होने के कारण भी गड़बड़ी होती है। खरीफ सीजन के लिए राद लबीज वितरण प्रभवित हो रहा है। हालांकि समितियों की की मांगें मानने की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है क्योंकि इतने कर्मचारियों को नियमित करने के लिए लंबी प्रक्रिया है। समितियों में नियुक्त प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठते हैं। जीते दिनों तारापुर प्रबंधक युगल पटेल के विरुद्ध भी गंभीर शिकायत की गई थी जिसकी जांच जारी है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
