रायपुर की सड़क में लापरवाहीपूर्वक और स्टंट कर दूसरी गाड़ियों को कट मारते हुए तेजी से स्कूटी ड्राइव करने वाले नाबालिग के पिता को थाना बुलाकर पुलिस ने फटकार लगाई है। लोगों ने नाबालिगों के स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर इसे शिकायत के तौर पर पुलिस को भेजा था। इसमें अब कार्रवाई की गई है। वीडियो घड़ी चौक इलाके से मोतीबाग की ओर जाने वाली सड़क का है।

इस वीडियो में दो 15 16 साल के नाबालिग स्कूटी चला नहीं रहे, लग रहा है जैसे खेल रहे हों। सीधे गाड़ी ड्राइव करने की बजाए इसे नागिन की तरह लहराकर चला रहे हैं। आस पास की दूसरी गाड़ियों को कट मारते हुए बढ़ रहे हैं। इनकी करतूत को एक राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया। इसे टविटर के जरिए रायपुर पुलिस को भेजा गया। फौरन इस मामले में एक्शन लिया गया।
आप भी कर सकते हैं शिकायत
रायपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित संचालन के लिए यातायात पुलिस का सहयोग करें यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं साथ ही किसी भी वाहन चालक की ओर से नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उनका वीडियो फुटेज बनाकर यातायात पुलिस रायपुर के व्हाटसऐप कंप्लेंट पोर्टल 94791 91234 पर भेजें ताकि ऐसे वाहन चालकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


