रायगढ़ । खरसिया तहसील के अजीब मामले समाने आया है .किसान काशीराम सिदार का कहना है कोई भी व्यक्ति शिकायत करता है तो उसकी जमीन कहां पर है पटवारी या राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच कराना चाहिए उसके बाद उचित कार्रवाई के लिए आगे कानूनी नोटिस तामील करना चाहिए लेकिन यहां तो कांशीराम सिदार ने अपने पुरखौती जमीन खसरा नंबर 320/418/2 और खसरा नंबर 320 पर काबिज हैं स्वयं का घर बना है और वहीं निवास करते आ रहे है, तथा और निर्माण कार्य करवा रहे हैं, उसको तहसीलदार खरसिया द्वारा अन्य खसरा नंबर 14, 328/1, 329/1 पर बलात् कब्जा करने का नोटिस भेजकर निर्माण-कार्य बंद करने को कहा जा है, जबकि खसरा नं 14 दुबेराम डनसेना पिता लिभूराम कृषि भूमि, 328/1 तुलबाई कृषि भूमि, 329/411चितावर सिंह कृषि भूमि आबादी से दूर अन्यत्र है। इससे पहले खसरा नं 123/1ख जो आबादी भूमि अन्यत्र है पर बलात् कब्जा के नाम पर परेशान किया जा रहा था और अब यह। यहां तो कोई भी व्यक्ति शिकायत करता है तो बिना जांच किये अनावेदक पर जवाब तलब के लिए नोटिस जारी कर दी जाती है, कोई जांच नहीं। पीड़ित किसान कांशीराम सिदार ने कहा तहसील में बैठे ऐसे अधिकारी जो मुझे परेशान कर रहे है,मानसिक रूप से तनाव पहुंचा रहे है उन पर मानहानि के लिए सत्र न्यायालय का शरण लेने की बात कहा ताकि उचित न्याय मिल सके।

जिला रायगढ़,खरसिया के सर्व आदिवासी समाज खरसिया के ब्लॉक अध्यक्ष है कांशीराम सिदार के द्वारा ऐसे अधिकारियों पर उच्च अधिकारी को संज्ञान लेने और शासन से उचित कार्रवाई की गुहार किया है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

