इस लिंक पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप आ जायेगा खतरे में!नया बग पूरे एप्प को कर रहा क्रेश,कैसे करे ठीक….
WhatsApp सबसे पॉप्युलर सोशल मेसेजिंग ऐप्स में से एक है जिसे दुनिया भर में अरबों यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। यह ऐप एंड-टू-एंड इंक्रिप्शन फीचर ऑफर करता है और इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है।
लेकिन एक नया बग आ गया है जिसके कारण एंड्रॉइड पर WhatsApp क्रैश हो रहा है।
यह नया व्हाट्सएप बग किसी भी चैट पर आए wa.me/settings लिंक पर क्लिक करते ही ऐप को क्रैश कर देता है। आमतौर पर यह लिंक ऐप के सेटिंग पेज को खोलता है। लेकिन वर्तमान में यह एंड्रॉइड डिवाइसेज पर ऐप को क्रैश कर रहा है।
Android Authority की एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp का एंड्रॉइड वर्जन 2.23.10.77 बग से प्रभावित है। लेकिन संभावना है कि दूसरे वर्जंस पर भी इसका असर हुआ है।
एक ट्विटर यूजर @BruteBee के मुताबिक यह बग व्हाट्सएप बिजनेस वर्जन 2.23.10.77 को प्रभावित करता है। इसके अलावा यूजर ने यह भी बताया कि अगर कोई इस URL को स्टेटस पर शेयर करने की कोशिश करता है तब भी यह ऐप को क्रैश कर देगा।
इस WhatsApp bug को कैसे कर सकते हैं ठीक?
इस बग को ठीक करना काफी आसान है। अगर इस बग के कारण आपका व्हाट्सएप एंड्रॉइड ऐप क्रैश हो गया है, तो WhatsApp Web पर लॉग-इन करें, और यहाँ अपनी चैट हिस्ट्री में से प्रॉब्लमैटिक मेसेज या चैट को डिलीट कर दें।
इस बग से कई यूजर्स का ऐप क्रैश नहीं हुआ जिससे यह संकेत मिलता है कि व्हाट्सएप द्वारा रिलीज किया गया फिक्स काम कर रहा है। हालांकि, कुछ लोगों के ऐप में अब भी इस बग का असर हो रहा है। ऐसे में यूजर्स को अपना ऐप गूगल प्ले स्टोर से अपडेट करने की सलाह दी जाती है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
