रायगढ़, भारी ट्रैफीक एवं अनियंत्रित वाहनों की रफ्तार दुर्घटना जा प्रमुख कारण है,लेकिन आज की घटना ने जिलेवासियों को गम मे शरोबार कर दिया है।
जिले के घरघोड़ा रोड में आज सुबह यात्रियों से भरी घरघोड़ा-लैलूंगा रोड सिटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि सिटी बस (CG13Q0741) सुबह 7 बजे लैलूंगा से रायगढ़ के लिए निकली थी। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। हमेशा की तरह सिटी बस घरघोड़ा के चारभांठा मोड़ के पास पहुंची ही थी की ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस के पलटते ही यात्रियों में हाहाकार मच गया। दुर्घटना को देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और और यात्रियों को बस से निकालने में जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को भी वहां बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है वही दो बच्चों समेत कई लोग घायल हैं जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है वहीं जिनकी स्थिति चिंताजनक नहीं है उन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद हैं जो बस यात्रियों की रेस्क्यू करने में मदद कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से एक्सीडेंट हुआ है। घटना के बाद बस ड्राइवर फरार है।
क्या कहते हैं एसडीओपी
लैलूंगा से रायगढ़ के लिए निकली सिटी बस घरघोड़ा के पास चारभांठा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में दो पुरुषों की मौत हो गई है जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया है। जिनकी हालत चिंताजनक नहीं है उनका घरघोड़ा अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस कैसे पलटी इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से ड्राइवर फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। अभी पहली प्राथमिकता घायलों का उपचार है इसलिए पुलिस उनकी समुचित उपचार व्यवस्था में लगी है।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




