पानी की समस्या को लेकर सोमवार को कोतरलिया के ग्रामीण जनदर्शन में शिकायत करने पहुंचे। ग्रामीणों के शिकायत के बाद कलेक्टर ने मांगों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे कोतरलिया क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि नवनिर्मित पानी टंकी एवं नल निर्माण का कार्य पूरा

होने के बाद पिछले 2 साल से पंचायत के लोगों को पानी नहीं मिल रही है।
नल जल योजना के तहत गांव में 45 हजार लीटर की टंकी का निर्माण किया गया है। जिसमें गांव के गली मोहल्ले में पाइपलाइन का 100 फीसदी पूरा हो चुका है। जल आपूर्ति का परीक्षण भी किया जा चुका है। जिसके बाद भी लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व में कई बार कर चुके है।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तपती गर्मी को देखते हुए शीघ्र जल संकट दूर करने के लिए टंकी के आपूर्ति शुरू की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान नारायण प्रधान, सीताराम गुप्ता, मोहन पटेल, सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। कलेक्टर से ज्ञापन के बाद विधायक और पीएचई विभाग को ज्ञापन सौंपने की बात कहीं जा रही थी।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
