रायगढ़। थाना चक्रधरनगर अंतर्गत 16 मई कोतरलिया स्टेशन के पास एक अज्ञात पुरुष उम्र 20-22 वर्ष की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने की सूचना थाना चक्रधरनगर को मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर जांच पंचनामा कार्यवाही कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है ।

घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर चक्रधरनगर पुलिस अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी और वारिसानों का पता लगाने जिले के सभी थाना, चौकियों को रेडियो मैसेज के जरिये सूचना दिया गया है कि वे उनके के गुम इंसानों से मृतक के हुलिये अनुसार पहचान कर सूचित करें । साथ ही सोशल मीडिया में मृतक के फोटो/विडियो शेयर किये गये है तथा थानाक्षेत्र के गांव में मुनादी कर मृतक के वारिसानों का पता लगाया जा रहा है ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




