बसना। महासमुंद जिले के सुप्रसिद्ध मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉ एनके अग्रवाल के मार्गदर्शन में डॉ अमित अग्रवाल ने क्षेत्र के जनताओं के लिए बड़ी सौगात दी है।


आपको बता दे कि अग्रवाल नर्सिंग होम के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित अग्रवाल 13 मई से प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक जो निःशुल्क सेवा की सौगात दी गई थी, जिसमे निःशुल्क ओपीडी एवं जांच – परामर्श, निःशुल्क दवाइयां एवं सी टी स्कैन में 30%, एक्स-रे में 50% की छूट दी गई थी।जिसमे अंचल वासी के साथ विभिन्न जिलो, प्रदेशों से आ रहे सैंकड़ो लोग लाभान्वित होते दिख रहे है। जिसमे 100 से अधिक लोगों का इलाज हो चुका है,15 से अधिक लोगों का मात्र 50 % छूट में सी टी स्कैन और 15 से अधिक एक्स – रे 50% छूट के साथ और सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवम दवाईयां दिया गया है और अभी तक 4 लोगों को निःशुल्क आपरेशन के लिए भर्ती किया जा चुका है । डॉ अमित अग्रवाल का कहना है कि हमारा अंचल बहुत पिछड़ा हुआ अंचल है, कई गरीब तबके के लोग हैं जिन्हें गंभीर बीमारी व रोग होने के बावजूद भी वे पैसों की तंगी के नाम से अस्पताल आकर अपनी इलाज करवाने में असमर्थ होते हैं, ऐसे गरीब लोगों के लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है, और इस सौगात का मुख्य उद्देश्य है, गरीब व निसहाय लोगो का जटिल, गंभीर बीमारियों का इलाज उनका आशीर्वाद लेने।







- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
