बरमकेला। छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना एनजीजीबी के अंतर्गत बरमकेला विकासखंड में 2 गोठान सहजपाली, कंडोला निर्माण किया गया है। यहां पर विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित हो रही है, जिसमें ग्रामीणजन, स्व. सहायता समूह, निजी एवं पारंपरिक उद्यमी कार्य शील हैं। इस रीपा सेंटर में भवन, बिजली, पानी, सड़क के साथ साथ वाईफाई को भी सुविधा मुहैया कराया गया है। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेगे। वे यहां पर अध्ययन भी कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए ग्रामीण जनों ने यशस्त्री मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




