09 साल मे भी पुरा नही हो सका सामुदायिक भवन…

8 साल में ठेकेदार को कई बार नोटिस फिर भी मंगलभवन मे लटक रहा ताला…
रायगढ़: नगर निगम को विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं है, बड़ी संख्या में काम मंजूर हैं, कुछ कामों में वर्क आर्डर भी जारी किया है, लेकिन फिल्ड पर काम करने वाले नगर निगम के अफसर व कर्मचारियों के कारण ज्यादातर काम या तो शुरू नहीं हो सके हैं या सालों बाद भी पूरे नहीं किए जा सके हैं। 2014 से 56 लाख रुपए से सोनूमुड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण शुरू किया था, लेकिन यह अब तक अधूरा है। 10 साल बीतने के बाद भी लोगों को सुविधा नहीं मिली है। नगर निगम 8 साल में ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी कर चुका है।
रेलवे स्टेशन में पीछे घनी आबादी को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन महापौर महेंद्र चौहथा के कार्यकाल में काम को मंजूरी दी गई थी। काली मंदिर के पास शासकीय भूमि में बन रहे सामुदायिक भवन निर्माण को 10 साल पूरे होने के है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। अब नगर निगम फिर से नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
हर वार्ड में सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए 2021 22 में 26 26 लाख रुपए 4 के सामुदायिक भवन बनाने के लिए टेंडर जारी किया । शहर
के 4 वार्डो में 26 26 लाख रुपए से चार सामुदायिक भवन बनाए हैं। वहीं दो भवनों को हैंडओवर किया जा चुका है। पार्षद के मुताबिक राजापारा नवागढ़ी के पास बने भवन में अतिरिक्त भवन बनाने की मांग के कारण फिलहाल हैंडओवर नहीं हुआ है।
6 और नए सामुदायिक भवन बनेंगे
शहर के 6 वार्डों में नए सामुदायिक भवन बनाने प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसमें वार्ड 614,8, और 40 में 2 सामुदायिक भवन बनाने योजना बनाई जा रही है। पहले साल 4 भवनों निर्माण शुरू था। डेढ़ साल बीतने के बाद भी 2 वार्डों का ही सामुदायिक भवन हैंओवर किए हैं। वहीं कुछ में अतिरिक्त निर्माण या फिनिशिंग कार्यों के कारण अधूरे पड़े हैं। दरअसल अभी शादी के मुहूर्त के कारण निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए ऐसे सामुदायिक भवन उपयोगी हो सकते हैं।
तीन मंजिल मांगलिक भवन हैंडओवर नहीं
केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में मांगलिक भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। एक करोड़ रुपए से बने तीन मंजिलें मांगलिक भवन तमाम सुविधा होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। हैंडओवर नहीं होने के कारण शादी ब्याह और अन्य कार्यक्रमों के लिए लोगों को धर्मशाला या मैरिज गार्डन बुक करना पड़ता है। मांगलिक भवन शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
सामुदायिक भवन का तेजी से हो रहा निर्माण
सोनू्मुडा सामुदायिक भवन का काम कराया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पिछले साल निर्माण हुए सामुदायिक भवन को हैंडओवर कर लिया गया है, कुछ में
काम की वजह रुका हुआ है। शहर 6 वार्डों में नए सामुदायिक भवन बनाने की योजना बनाई जा रही है। इससे शहरवासियों के लिए सुविधा बढ़ जाएगी।
जानकी बाई काटजू, नगर निगम रायगढ़
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




