बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक आरक्षक को शादीशुदा महिला के साथ रंगरलिया मनाते रंगे हाथ पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसपी जितेन्द्र यादव ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि आरोपी आरक्षक रमेश यादव का ग्राम जुनवानी में एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। दोनों ने गांव का माहौल खराब करके रखा था। बताया जाता है कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने आरोपी आरक्षक को महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने आरक्षक को बंधक बना कर जमकर पिटाई की और उसे गांव के मंच पर बिठाकर रखा। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बहुत ही मुश्किल से आरोपी रमेश यादव को गांववालों से छुड़ाकर गिरफ्तार किया है।
लोहारा थाना प्रभारी तुल सिंह पट्टावी ने बताया कि आरोपी आरक्षक दल्लीराजहरा का रहने वाला है और डौंडीलोहारा थाने में पदस्थ है। आरक्षक के खिलाफ लोहारा थाने में धारा 354 और 452 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एसपी जितेन्द्र यादव ने आरोपी आरक्षक रमेश यादव को सस्पेंड कर दिया है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
