रायगढ़: ड्रोन कैमरा की बैटरी फटने से 4 लोग बुरी तरह घायल, सरकारी सर्वेक्षण मे आये थे चारों व्यक्ति….
रायगढ़। खरसिया के जानकी धर्मशाला में उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्रोन कैमरा की बैटरी अचानक फट गई। ऐसे में कमरे के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कमरे में ठहरे चार मुसाफिर इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार क लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना गुरुवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बाहर से कुछ लोग किसी काम से खरसिया आए थे, जो कि जानको धर्मशाला के कमरा नंबर 6 में रुके हुए थे, जहां पर ड्रोन की बैटरी अचानक फटने से कमरे के अंदर तेज धमाका हुआ। वहीं चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। स्थिति को देखते हुए मालूम पड़ता है कि विस्फोट इतना भयानक था कि रूम में लगे एसी के चिथड़े उड़ गए, वहीं उनकी सारी सामग्री जलकर खाक हो गई। इधर आवाज सुनने के बाद धर्मशाला के मैनेजर मिंटू सोनी तत्काल ऊपर पहुंचे, उन्होंने किसी तरह मुसाफिरों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
सुबह इसकी सूचना थाने में दी गई। तकरीबन 4 ड्रोन जलकर खाक हो गए थे और गद्दे जल गए थे। घायलों में महेंद्र सिंह जबलपुर, लीलाधर निषाद बेमेतरा, यशवंत कुमार साहू बलौदा बाजार व धनु प्रसाद भिलाई थे, यह सभी सरकारी सर्वेक्षण में आए हुए थे।
