सारंगढ़: अज्ञात कारणों से 29 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या… मनीषा की आत्महत्या से परिवार सदमे मे….
सारंगढ़ कोसीर। मुख्यालय में ऐसे ही एक मामला सामने आया है जो परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पढ़ी लिखी 29 वर्षीय मनीषा लहरे ने 27 अप्रैल की रात 9 बजे बन्द कमरे में अपनी दुपट्टा से छत की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन समाप्त कर ली। मनीषा लहरे पढ़ी लिखी और समझदार लड़की थी। वह ग्रेजवेट थी उनके पिता सेवा निवृत्त प्राचार्य हैं। मनीषा की आत्महत्या से पूरा परिवार सदमें में है। मनीषा के पिता योगराम लहरे ने पुलिस कथन में बताया कि उसकी छोटी भाभी उसे उसके कमरे में हर रोज की तरह रात 8 बजे भोजन परोस कर आ गई और कुछ देर बाद वह भोजन की थाली लेने पहुंची तो कमरा अंदर से बन्द था। उसकी भाभी ने आवाज दी पर वह नहीं सुनी तब पूरे परिवार के लोग आवाज दिए अंदर से कुछ जवाब न आया तो दरवाजे को तोड़ दिए तब तक देर हो चुकी थी। मनीषा अपने कमरे में फांसी पर झूल रही थी। घटना की जानकारी उसके भाई प्रदीप ने 9 बजे कोसीर पुलिस को दी। कोसीर पुलिस ने 174 जाफ़ा की धारा पंजी बद्ध कर।
सुबह 9 बजे घटना स्थल पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही की गई और शव को पोस्टमार्डस के लिए सारंगढ़ भेज दिया गया। मनीषा को थाली में भोजन परोसा गया था वह जैसे ही पड़ी थी। अपने बिस्तर के ऊपर उसकी लाश लटक रही थी। पुलिस से जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आ पायी। इस घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है, पुरी घटना की जांच में कोसीर पुलिस जुट गई है। आत्महत्या किस कारण से हुई पुलिस जांच में जुटी है। उनके परिवार वालों ने पुलिस कथन में कहा कि वह क्यों आत्महत्या कर ली यह बात समझ नहीं आ रहा। आत्म हत्या का कारण अज्ञात है।
क्या खते हैँ विजय पैकरा –
उसके भाई के सूचना पर सुबह घटना स्थल पहुंच कर पुलिस के द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही की गई है। मर्ग जांच चल रही आत्म हत्या का क्या कारण हैं जांच के बाद पता चलेगी पोस्टमार्डम के लिए शव को सारंगढ़ भेज दिया गया, कारण अज्ञात है।
विजय पैकरा कोसीर थाना प्रभारी
