रायगढ़ । खरसिया थानाक्षेत्र की युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को कल खरसिया पुलिस ने गोण्डा (उत्तर प्रदेश) जिले से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसे दुष्कर्म के अपराध में जेएमएफसी खरसिया कोर्ट पेश किया गया है ।

पीड़ित युवती विगत 4 मार्च को पुलिस चौकी खरसिया में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर बतायी कि उत्तर प्रदेश गोण्डा जिले के डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी से शादी का चर्चा हुआ था बाद में सूर्य प्रकाश के परिवारवाले शादी से इंकार कर दिये । कई दिनों तक सूर्य प्रकाश से कोई बातचीत नहीं हुआ । इसी बीच परिवार के मुख्य सदस्य के निधन के बाद सूर्य प्रकाश मैसेज व कॉल कर परिवारवालों का ढांढस बढाने लगा और शादी की इच्छा जाहिर किया । इसी दरम्यान दिनांक 27.01.2023 को अचानक सूर्य प्रकाश खरसिया पहुंच कर स्टेशन से कॉल कर मिलने आना बताया जिसे युवती अपने किराये क्वाटर में लेकर गई । जहां डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी ने दोनों के घरवालों को राजी करने के बाद शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया । डॉ. सूर्य प्रकाश खरसिया क्वाटर में 10 फरवरी तक रूका था, जहां उसने युवती को उत्तर प्रदेश उसके घर परिवार के किसी को शादी की बातचीत के लिये भेजना कहकर वापस लौट गया । युवती का भाई उत्तर प्रदेश सूर्य प्रकाश के घर गया, सूर्य प्रकाश के घरवाले फिर शादी से इंकार कर दिये । युवती के द्वारा डॉ. सूर्य प्रकाश से संपर्क की कोशिश की तो सूर्य प्रकाश भी शादी से इंकार कर जो करना है कर लो दोनों के व्यक्तिगत चैट व आडियो को सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी दिया । युवती के आवेदन पर आरोपित डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी पर दुष्कर्म की धारा 376 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
