श्रीमती विभावरी ठाकुर एरिया अध्यक्ष,श्रीमती अंजू तिवारी एरिया सचिव,श्रीमती सपना केशरवानी एरिया कोषाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया है।लिनेश क्लब के एरिया आफिसर सुमीता पांडेय जी के तत्वाधान में रायगढ़ में संयुक्त शपथ समारोह के रूप में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस संयुक्त शपथ कार्यक्रम में सारंगढ़ लीनेस क्लब, रायगढ़ प्रगति, रायगढ़ ग्रेटर, रायगढ़ सेवांज ली और रायगढ़ रूलर सहित पाँच क्लबों ने एक साथ मिलकर शपथ लेकर अपनी एकता की मिसाल कायम किया। साथ ही एरिया मीट का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। उपरोक्त सभी कार्यक्रम उषा अरोरा जी एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की धर्मपत्ली के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। नवगठित जिला सारंगढ़ लिनेस क्लब से श्रीमती विभावरी ठाकुर
जी को अध्यक्ष, श्रीमती अंजू तिवारी जी को सचिव और श्रीमती सपना केशरवानी जी को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। लीनेस क्लब सारंगढ़ की सभी सदस्यों में प्रतिमा केशरवानी, राजेश्वरी केशरवानी, योगेश्वरी केशरवानी, बरखा अग्रवाल, ममता कोड़िया, स्मिता केशरवानी रंजीता सिंह, ममता सिंह, अंजू घनानिया की उपस्थिति रही। श्रीमती’ प्रतिमा एवं आभा केशरवानी के स्वागत गान ने सभी लोगो का मन मोह लिया।

- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




