रायगढ़:बीती रात अज्ञात चोरों ने ऑटो सर्विस सेंटर में धावा बोलते हुए तकरीबन 50 हजार के माल को उड़ा दिया। बन्द दुकान से चोरी की यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रैरुमा चौकी अंतर्गत ग्राम भालूपखना में रहने वाला प्रकाश विश्वकर्मा पिता फुलेश्वर की रैरुमा खुर्द के मुख्य सड़क में विश्वकर्मा ऑटो सर्विस सेंटर नामक गैरेज है। बीते शनिवार सुबह प्रकाश गैरेज खोलने गया तो वहां संदिग्ध परिस्थितियों में ताला टूटा और दरवाजा खुला मिला। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका होने पर युवक ने भीतर जाकर निरीक्षण किया तो पाया कि गैस चूल्हा, हवा भरने की सिलेंड टंकी, 20 डिब्बा मोबिल और ढाई हजार रुपए सहित लगभग 50 हजार का सामान गायब था।
बदहवास मैकेनिक ने अपने स्तर पर आसपास खोजबीन भी की, लेकिन न ही चोर मिला और न ही चोरी हुआ सामान। तदुपरांत, उसने थाने जाकर आपबीती बताई। धरमजयगढ़ पुलिस भादंवि की धारा 457, 380 के तहत आपराधिक प्रकरण कायम करते हुए संदेहियों से पूछताछ भी कर रही है, ताकि असल मुल्जिम पकड़ा जा सके।
- मंत्री गुरु खुशवंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में होगा विराट वैष्णव सम्मेलन… - October 3, 2026
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
