रायपुर. आरंग विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चंदखुरी फार्म में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक बृजलाल वर्मा को मंदिर हसौद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं आरोपी शिक्षक को संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग रायपुर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक स्कूल की नाबालिग छात्राओं को काम है कहकर स्कूल परिसर के बरामदे में अकेले बुलाकर उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था. छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल की प्रधान पाठक से की. प्रधान पाठक की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354,12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग रायपुर ने आरोपी शिक्षक बृजलाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
