रायगढ़। अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है । 27 जनवरी को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी में दो युवकों को 11 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था, दोनों अवैध बिक्री के लिए शराब बनाकर रखे हुए थे । इसी क्रम में कल 28 जनवरी को मुखबिर सूचना पर गेरवानी के निरंजन अगरिया के घर दबिश दिया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि निरंजन अगरिया घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बेचता है । निरंजन अगरिया से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ पर आरोपी ने घर के पीछे बाडी में छिपाकर रखे एक प्लास्टीक थैला अंदर रखा प्लास्टिक पन्नी के पाउच में भरा 80 नग (प्रत्येक पन्नी में करीब 180 ml महुआ शराब) *जुमला 14.400ml कीमत करीब 4,000 रूपये* को निकालकर पेश किया गया जिसे विधिवत जप्ती कर *आरोपी निरंजन अगरिया पिता स्वर्गीय सीताराम अगरिया उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम गेरवानी लोहारपारा* के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव, आरक्षक नरेश रजक, भगवती प्रसाद रत्नाकर शामिल थे ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
