सारंगढ़। अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा अपने हक़ के 16% आरक्षण की माँग को लेकर वृहद् स्तर पर आंदोलन की तैयारी कर रहा है। बता दे की आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी रविवार को खेलभाठा मैदान में अजा वर्ग पंचायत बुलाया गया है जिसने कार्यकारिणी बना कर इस लड़ाई को लड़ने के लिए अंतिम स्वरूप दिया जाएगा।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार अजा वर्ग के युवा टीम इस आंदोलन को लीड करेगी तथा यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा और अनुसूचित जाति के सभी 18 जातियों को इस आंदोलन में शामिल कर एकता के साथ एक मंच पर आरक्षण माँग किया जाएगा।
बताते चले कि राज्य सरकार द्वारा आरक्षण पर नए विधेयक में अनुसूचित जाति को 13% प्रतिशत आरक्षण दिया गया है जबकि इस वर्ग का माँग 16% आरक्षण किए जाने का रहा है, इसी आक्रोश में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा वृहद् आंदोलन की तैयारी किया जा रहा है।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
