रायगढ़ | खरसिया थाना क्षेते अंतर्गत न्यू ईयर की पार्टी मनाने के लिए रुपए नहीं देने पर तीन लोगों ने एक दुकान संचालक कौ जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसको काफी चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 337, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पीड़ित सुनील कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र कुमार गुप्ता (38) डभरा रोड खरसिया में रहता है। शनिवार की शाम वह अपने डभरारोड खरसिया स्थित गुप्ता टेडर्स में था। उसी समय सोएब अंसारी, प्रमोद जांगडे, कमल जाधव सहित अन्य लोग इसके दुकान में आए इसके बाद इसे बाहर बुलाये। तब सुनील बाहर गया तो आरोपी उसे छड़ सीमेंट के दुकान में बहुत पैसा कमाने की बात कहते हुए न्यू ईयर मनाने के लिए रुपए की मांग करने लगे। पीड़ित ने रुपए देने से मना किया तो आरोपी इतने आक्रोशित हो उठे कि उसे घसीट घसीट कर लात घूसे से जमकर मारपीट किए, इस घटना में पीड़ित को काफी चोट आई है।

- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
