नई दिल्ली। केंद्र सरकार की फ्री राशन योजना ने राशन कार्डधारकों को राहत भरी खबर दी है। अब सरकार ने इस योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. इतना ही नहीं इस योजना को सफल बनाने के लिए और हर स्तर तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए सरकार समय-समय पर बदलाव भी करती है। अब सरकार ने सी योजना के तहत नया कदम उठाया है। दरअसल, सभी को सही मात्रा में राशन मिल पाए इसके लिए सराकर ने देश भर में नया नियम लागू कर दिया है।

सरकार ने लागू किया नया नियम
सरकार ने सभी दुकानों पर ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ सेल यानी पीओएस डिवाइस को अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लाभार्थियों को सही मात्रा में अनाज मिल सके। इसके बाद सभी कोटेदारों को इलेक्ट्रॉनिक तराजू रखना अनिवार्य हो गया है। अगर कोई कोटेदार ऐसा नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ़ सेल उपकरणों को इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ जोड़ने के नियमों में संशोधन कर दिया है।
इस लिए उठाया कदम
दरअसल, राशन तौल में गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही, राशन डीलरों को हाइब्रिड माडल की प्वाइंट आफ सेल मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थी को किसी भी हाल में कम राशन न मिले।
- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




