सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता के सामने बजरंगी गुंडो का प्रयोग किया। उस विरोध में कल शांम 5 बजे भारत माता चौक में पुतला दहन किया गया।
भाजयुवा मोर्चा सारंगढ़ एवं विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के द्वारा विश्व हिन्दु परिषद और बजरंग दल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमर्यादित, अशोभनीय विवादित व हिन्दु विरोधी बयान को लेकर मंगलवार को नगर के भारत माता चौक पर विरोध स्वरूप भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। अक्षत स्वर्णकार के नेतृत्व में एवं बजरंगदल ने बताया कि पूरे भारत वर्ष सहित विश्व में शौर्य, शक्ति, धार्मिक अनुष्ठान व सर्व हिन्दु समाज की शक्ति भगवा ध्वज के अपमान की ठेकादारी मुख्यमंत्री और उनके पिता ने लिया है। मुख्यमंत्री के पिता द्वारा पूर्व में प्रभु श्रीरामजी व हिन्दु समाज को अपमानित करने का प्रयास किया था। विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल देश, धर्म, संस्कृति व सेवा सुरक्षा संस्कार को लेकर कार्य करता है। बजरंग दल और भगवा पर अशोभनीय टिप्पणी कर मुख्यमंत्री ने करोड़ों हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंचाया है।
भगवा रंग का अपमान करने की बात को लेकर बजरंग दल ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाये। मंडल अध्यक्ष भाजपा अमित तिवारी, पुलकित चंद्रा, राजेश जायसवाल, देवक्ुमारी डोरी लाल, उमेश, अवधेश ठेठवार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नयन बेहार, सूरज गुप्ता, दिलीप साहू, बंसी मिश्रा, राजेश स्वर्णकार, कुंदन करें, तुला राम सोनवानी,राहुल केशरवानी, आर्यन मिश्रा, सतीश यादव, अक्षत स्वर्णकार, प्रतीक तिवारी, प्रियत्रत स्वर्णकार के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
