सारंगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा बनाई गई है। जिस अभियान का तात्पर्य हाथ जोड़ने से नहीं है, अपितु हाथ से हाथ जोड़ने का है। यानी जो हमारे विचारधारा के नहीं हैं उनको भी कांग्रेस से जोड़ना है। साथ ही बढ साथ सरकार की उपलब्धि और कांग्रेस की नीति लेकर हर बूथ में जाएंगे। हर बूथ में कार्यकर्ताओं के घर में पार्टी का झंडा फहराएंगे। इसके साथ ही साथ कांग्रेस अधिवेशन को लेकर भी चर्चा होगी। भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा, यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 2 महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा, यह अभियान पद यात्रा के रूप मे सभी ग्राम पंचायतों, गांव मतदान केंद्रों को कवर करेगा। अभियान तीन विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जाएगा, अभियान की शुरुआत नकप्क ब्लाक स्तर पर उद्घाटन बैठक से होगी । 2 महीने के लिए पद यात्रा हर गांव आऔर मतदान केंद्र को कवर करना, प्रत्येक ब्लाक में एक माह गांव गांव में कांग्रेस का झंडा फहरा कर गांव गांव यात्रा शुरू करें। हर गांज में एक चैठक जोर टू डोर जनसंपर्क करें । यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार ने दी है।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
