जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़:7वी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की की फांसी के फंदे पर मिली लाश,जांच में जुटी पुलिस की टीम…

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ इलाके में 7 कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की की फांसी के फंदे पर लाश मिली है। घटना रोगदा गांव की है। लोगों का कहना है कि लड़की ने आज शाम में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले की सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई है। अभी तक पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि लड़की ने आत्महत्या की है। या उसकी हत्या हुई है। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *