रायगढ़। छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में फिर एक हाथी की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले में बुधवार रात करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हुई है।

इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ लगी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। घटना कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत केनाडांड के बढ़नीझरिया सिकीपानी की है।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत केनाडांड के बढ़नीझरिया सिकीपानी में कल रात 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारी रेंजर प्रभावती चौहान ने बताया कि, घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई है। वहीं घटना स्थल पर विभाग की टीम पहुंच चुकी है। क्षेत्र में 40 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। हाथियों के दल की भी सतत निगरानी की जा रही है।
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
