जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़।घरघोड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां वहशी दरिंदे ने 23 वर्षीय युवती को लिफ्ट देने के बहाने अकेले पाकर गाड़ी में जबरजस्ती बैठाया और जंगल में ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पतासाजी में जुड़ गई है फिलहाल अभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपी को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है।
घरघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाली 23 वर्षीय युवती 27 जुलाई को छुट्टी होने के बाद थाना क्षेत्र स्थित अटल आवास जा रही थी, तभी शाम के वक्त सुनसान जगह में युवती को अकेले पाकर कार सवार दो युवक आ धमके और कहां जा रही हो हमारे साथ चलो तुम्हे तुम्हारे घर के पास छोड़ देंगे कहते हुए जबरन उसे अपने गाड़ी में बिठा लिया।
युवती ने जब उनके साथ जाने से इनकार किया तब भी वे नही माने और जबरन उसे अपने गाड़ी के अंदर धक्का मार कर बैठा लिए और उसे घर ना ले जाकर 25 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर सुनसान जगह में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
युवती शारीरिक रूप से है कमजोर–
पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती सिकलिन बीमारी से ग्रसित है। जब आरोपी युवक ने युवती से जबरन दो बार शारीरिक संबंध बनाया जिससे युवती शारीरिक व मानसिक रूप से टूट गई और बेहोश हो गई।
अटल आवास के सामने बेहोशी की हालत में छोड़ भागे आरोपी–
कुकर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार सवारों ने युवती को बेहोशी अवस्था में अटल आवास के सामने छोड़कर फरार हो गए किसी तरह युवती रूम के अंदर जाकर सो गई।
आरोपी युवक फोन से करता था परेशान–
युवती ने पुलिस को बताया है कि आरोपी युवक कुछ दिन पूर्व युवती के फोन पर संपर्क कर परेशान करता था जिसे युवती डांट फटकार भी की थी।
दूसरे दिन पीड़िता ने पड़ोसी को बताया घटना के बारे में–
लोक लाज के भय से युवती उसके साथ हुई घटना के बारे में किसी को नहीं बताई परंतु जब सब्र की सीमा टूटी तो उसने पड़ोसी को घटना के बारे में बताई जिसके बाद थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
