जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। शहर के जूट मिल चौकी क्षेत्र से मां की ममता व मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 37 राजीव गांधी नगर मिट्ठू मुड़ा में एक नवजात शिशु नाली में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला।

आज सुबह शहर के वार्ड क्रमांक 37 राजीव गांधी नगर मिट्ठूमुड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब मोहल्ले के कुछ लोगों ने नाली में एक मृत नवजात शिशु को देखा।
मोहल्ले वासियों ने इस घटना की सूचना तुरंत जूट मिल पुलिस चौकी को दी जिसके बाद तत्काल जूट मिल चौकी के जवान घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए छानबीन शुरू कर दी फिलहाल अभी नवजात शिशु के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- त्रिदेव की अद्भुत लीला: जब शिव ने जाना—सृष्टि, पालन और संहार का रहस्य अटूट है! - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
