रायगढ़। बीती किराना दुकान का ताला तोड़ते हुए अज्ञात तत्वों ने घरेलू सामान और गल्ले से नगद पार कर दिया। चोरी की यह घटना छाल थाना क्षेत्र की है। छोटे जामपाली में रहने वाला प्रेमलाल राठिया पिता स्व. चेतराम राठिया (48 वर्ष) किराना दुकान चलाता है। बीते शाम वह दुकान बन्दकर अपने घर चला गया। रात में सूनेपन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोड़ा और दबे पांव भीतर दाखिल होकर उसने तेल पैकेट्स, बिस्कुट, गुटखा पाऊच और गगल्ले में रखे साढ़े 4 हजार पर भी हाथ साफ कर दिया।
सुबह दुकान खोलने गए प्रेमलाल ने ताले को संदिग्ध परिस्थितियों में टूटकर लटकते देख अंदर का जायजा लिया तो चोरी की घटना का एहसास होते ही उसने मौके की नजाकत को भांप थाने की शरण लेते हुए आपबीती बताई। छाल पुलिस ने भादंवि की धारा 457, 380 के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
