रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर थाना अंतर्गत बोईरदादर क्षेत्र स्थित कान्वेंट स्कूल में 7 अक्टूबर को नौवीं क्लास की छात्रा का दूसरी मंजिल से नीचे गिर जाने का मामला सामने आया था। जिसमें अब नया मोड़ आ गया है। छात्रा की स्थिति सुधरने के बाद पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में छात्रा का बयान लिया है, जिसमे छात्रा ने मामला स्पष्ट करते हुए बताया कि वह पैर बाहर करके बैठी थी, और अचानक उसे चक्कर आ गया तब वह दूसरे माले से नीचे गिर गई । छात्रा के बयान के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे तरह-तरह के सवाल अब सिमट गए हैं। वही स्कूल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।

बयान लिया तो उसने बताया कि संस्कृत के क्लास के दौरान वह कक्षा से बाहर अपना पैर झुलाते हुए बैठी थी। इस दौरान अचानक सिर चकराने से वह अपना शारीरिक सन्तुलन खो दी, जिससे सेकेंड फ्लोर से नीचे जा गिरी थी। चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने बताया जाता है कि सुरक्षा के लिहाज से शालिनी स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान बिजली गुल होने के चलते कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो पाया।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

